यह एक काल्पनिक कहानी है, इस कहानी के सभी किरदार एक दूसरे से बात करते है मंसूरी चंद नाम का एक राजा था। जिसके राज्य का नाम लॉकडाउन पुर था | वह राज्य सभी राज्यों से बहुत ही अलग था | लॉकडाउन पुर में हमेशा हरयाली रहती थी और वहाँ के सभी लोग खुशी - खुशी से रहते थे | राजा भी अपने राज्य में किसी भी तरह की कोई समस्या आने नहीं देते थे | अगर कभी कोई समस्या होती भी थी तो लोग आपस में मिल के सलाह कर लेते थे | राज्य बहुत ही तरक्की करते जा रहा था | नई - नई चीजों की खोज होते रहती थी | इन सभी चीजों को देख के पड़ोसी राज्य बहुत परेशान हो रहे थे लेकिन वो लोग कुछ नहीं कर सकते थे, क्योंकी वह बहुत शक्तिसाली राज्य था | जैसे - जैसे राज्य तरक्की किये जा रहा था वैसे वहाँ से हरयाली गयाब होते जा रही थी | एक बार राजा अपने राज्य घूमने के लिए निकला | घूमते - घूमते वह घने जंगल में पहुँच गया वहाँ उसने कुछ आवाज सूनी | आवाज सुनते ही राजा थोड़ा डर गया था क्योंकी वह अपने टोली से अलग हो चूका था | राजा डर से वहां छुप गया और उसकी बातें सुनने लगा | वहां उसने देखा पेड़ - पौधे एक दूसरे से बात कर रहे थे | ये देख के राजा को बहुत
In this blog, we read very funny stories and jokes.